रामुकरमा में कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद भागवत महायज्ञ शुरू

डेबो-रामुकरमा में बुधवार को मां देवी मंडप सह श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं नौ दिवसीय देवी भागवत, रामचरित मानस कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा से हुआ

चौपारण. डेबो-रामुकरमा में बुधवार को मां देवी मंडप सह श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं नौ दिवसीय देवी भागवत, रामचरित मानस कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा से हुआ. यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली. श्रद्धालुओं को माथे पर कलश देकर विधायक मनोज यादव ने विदा किया. यात्रा के दौरान जयश्रीराम और जयहनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. कलश यात्रा गांव का भ्रमण कर जलाशय तक पहुंची, जहां यज्ञाकर्ता सह आचार्य पंडित राजेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरणी संपन्न कराया. इससे पूर्व यज्ञ समिति के अध्यक्ष द्वारिका रविदास, सचिव महादेव राणा और कोषाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. विधायक मनोज यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में अमन-चैन और सुख-शांति का वातावरण बनता है. यज्ञ में शामिल होने से तन ही नहीं, मन भी पवित्र होता है. कलश यात्रा में मुखिया सरिता देवी, बालेश्वर साव, पूर्व मुखिया मोहन साव, सुनीता देवी, विजय यादव, देवधारी यादव, भागी रविदास, झमन यादव, मनोज रविदास, रमेश पंडित, सुनील राणा, विजय पंडित, रामचन्द्र राणा, राजकुमार केशरी, रूपलाल पंडित, काली पंडित, राजकुमार रजक सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए. यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक बना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >