श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ नये सत्र का शुभारंभ

प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई-लिखाई बेहतर तरीके से करें, ताकि आपका भविष्य उज्ज्वल हो सके.

हजारीबाग. सरस्वती विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में गुरुवार को श्री हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ व हवन पूजन के साथ नवीन सत्र 2025-26 प्रारंभ हुआ. प्राचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने माता सरस्वती, श्री राम- सीता, हनुमान जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया. विद्यार्थी और आचार्य ने पूरे भक्ति भाव के साथ पूजन किया. प्राचार्य श्री सिंह व विद्यार्थियों ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ व हवन किया. विद्यालय में नये सत्र 2025-26 का आरंभ हुआ. प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई-लिखाई बेहतर तरीके से करें, ताकि आपका भविष्य उज्ज्वल हो सके. इसके पश्चात विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >