नीट (यूजी) : नौ केंद्रों पर 3300 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

95 प्रतिशत अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति, केंद्रों के बाहर सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

हजारीबाग. नीट (यूजी) 2025 परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. परीक्षा एक ही पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित थी. जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर करीब 3300 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें लगभग 95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गयी. संत कोलंबस कॉलेज में दो, केबी महिला कॉलेज, आरके हाइस्कूल कटकमसांडी, पीएम श्री विद्यालय बीएसएफ मेरु, केएन हाइस्कूल इचाक, मार्खम कॉलेज, नवोदय विद्यालय और बिहारी उच्च विद्यालय में केंद्र बनाया गया था. परीक्षा को निष्पक्ष व सुरक्षित ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये थे. सभी केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू थी. इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक थी. साथ ही हथियार, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, किताब व नोटबुक ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था.

अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया

परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया. संत कोलंबस कॉलेज केंद्र से निकले सूर्य प्रताप ने कहा कि परीक्षा अच्छी गयी. फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के सवाल कॉन्सेप्ट आधारित थे. नीलू शर्मा ने भी परीक्षा को अच्छा बताते हुए बेहतर परिणाम की उम्मीद जतायी. शिवानी कुमारी ने प्रश्नों को मध्यम स्तर का बताया, जबकि ज्योत्सना चंद्र ने कहा कि पेपर पूरी तरह सिद्धांत आधारित था. परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने संतोष जताया है. डीसी और एसपी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >