सीसीटीवी की निगरानी में होगी नीट परीक्षा

केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश

हजारीबाग. जिले में तीन मई 2026 को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा करायी जायेगी. वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य उपकरणों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कार्रवाई की जाये. बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़ी तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >