हजारीबाग: संत कोलंबा कॉलेज की 1/22 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कंपनी कमांडर कैप्टन (डॉ.) एस.के. पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 75 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अरविंद राणा थे, जबकि कारगिल युद्ध के अमर शहीद विधानंद के पुत्र रवि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. महापौर अरविंद राणा ने कारगिल युद्ध के इतिहास और शहीदों के अद्वितीय बलिदान का स्मरण कराया. उन्होंने कैप्टन (डॉ.) एस.के. पांडेय के साथ संयुक्त रूप से कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई और शून्य से 10 डिग्री नीचे तापमान में अदम्य साहस का परिचय देते हुए तिरंगा फहराया था. उन्होंने कहा कि शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए.
