राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गूंजी 'धरती आबा, वंदे मातरम् की अमर हुंकार

हजारीबाग में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के दौरान 'धरती आबा, वंदे मातरम् की अमर हुंकार' नाटक का भव्य मंचन हुआ, जिसमें बिरसा मुंडा के संघर्ष को जीवंत किया गया।

हजारीबाग. राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की सार्थशती और महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर भवन में जिला प्रशासन और तरंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2026 का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाकर की.

इस अवसर पर तरंग ग्रुप द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाटक 'धरती आबा, वंदे मातरम् की अमर हुंकार' ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया. करीब 60 स्थानीय कलाकारों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, आदिवासी अस्मिता, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रभक्ति को सशक्त अभिनय के माध्यम से मंच पर जीवंत किया. नाटक का निर्देशन दीपक कुमार ने किया, जबकि मंच सज्जा, नृत्य, प्रकाश और ध्वनि संयोजन ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया.

मुख्य अतिथियों ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्र की आत्मा का स्वर है और बिरसा मुंडा जैसे महानायकों के संघर्ष को रंगमंच के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना सराहनीय प्रयास है. कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि देशभर के 150 से अधिक स्थानों पर एक साथ ऐसे देशभक्ति नाटकों का मंचन किया गया. अंत में कलाकारों को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jaynarayan

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >