कटकमसांडी जागेश्वर भुईयां हत्याकांड: हजारीबाग पुलिस ने तीन दिनों में किया खुलासा, दो अरेस्ट

हजारीबाग के जागेश्वर भुईयां हत्याकांड का पुलिस ने तीन दिनों में खुलासा कर दिया है. अवैध संबंधों के चलते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तोमर गांव निवासी जागेश्वर भुईयां हत्याकांड का खुलासा कटकमसांडी थाना पुलिस ने 3 दिन के अंदर कर दिया. जागेश्वर भुईयां की हत्या करने के आरोप में थाना क्षेत्र के डिबल बांध निवासी मंगरा कच्छप और रतन कुजूर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

महिला से अवैध संबंध में की गई जोगेश्वर की हत्या

मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि पकड़े गए दोनो आरोपियों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि जागेश्वर भुईयां का एक महिला के साथ अवैध संबंध था. महिला से दूर रहने के लिए जागेश्वर को मना किया था. बावजूद जागेश्वर नही माना. इसलिए मौका पाकर दोनो आरोपियों ने छह सितंबर को उसे हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में मना अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस, सितंबर महीने में 26000 अनपढ़ बनेंगे साक्षर

पत्नी ने दर्ज कराया था हत्या का मामला

जागेश्वर भुइयां की छह सितंबर को हत्या के बाद मृतक की पत्नी फूलमती देवी ने कटकमसांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया. हत्या मामले का उद्भेदन को लेकर मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी की गई. मामले का अनुसंधान के क्रम में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडा और एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया.

इसे भी पढ़ें: कौन संभालेगा सुदिव्य सोनू की राजनीतिक विरासत, श्वेता या कोई और? गिरिडीह में उठने लगे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >