चायत स्तर पर बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने में मुखिया की भूमिका अहम : डीएसइ

मुखिया सम्मेलन. जनप्रतिनिधियों को कराया जिम्मेवारियों से अनगत, कई सम्मानित

मुखिया सम्मेलन. जनप्रतिनिधियों को कराया जिम्मेवारियों से अनगत, कई सम्मानित प्रतिनिधि, हजारीबाग हजारीबाग झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से मंगलवार को नगर भवन में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में मुखिया शामिल हुए. डीएसइ आकाश कुमार ने कहा कि ग्राउंड लेवल यानी पंचायत स्तर पर बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने में मुखिया का अहम रोल है. उन्होंने कहा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009, नयी शिक्षा नीति, शिशु पंजी, नामांकन, स्कूलों में बच्चों के ठहराव व विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा की शिक्षा पूर्ण कराने में मुखिया की भागीदारी महत्वपूर्ण है. इससे पहले डीइओ सह डीपीओ प्रवीण रंजन, बीइइओ विजय राम, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जला कर मुखिया सम्मेलन का उदघाटन किया. सम्मेलन में बारी-बारी से कई मुखिया ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जारी रखने को लेकर अपने विचार रखे. विषय प्रवेश में बीइइओ विजय राम ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है. तमाम शैक्षणिक गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. सम्मेलन में शिक्षा के प्रति बेहतर काम किये विभिन्न पंचायतों के मुखिया राजेंद्र प्रसाद, मंजू देवी, उत्तम महतो, रंजीत मेहता, ललिता देवी, देवंती देवी, देवकी महतो, सुनील कुमार, लक्ष्मी देवी, रुक्मणि देवी, पार्वती देवी, सलाउद्दीन, पिंकी राणा, चंचला कुमारी, सुरेश यादव सभी को शिक्षा अधिकारियों ने मेडल देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुंडू, अभिनव कुमार, कुमार पी गौरव, प्रविंद कुमार सिंह, अजय नारायण दास, ओम प्रकाश कुमार, आनंद कुमार, मीनाक्षी अनुष्का, प्रभु कुमार साव ने सराहनीय सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >