अकीदत के साथ सप्तमी की रात निकाला जुलूस

मुहर्रम अकीदत के साथ मनाया जा रहा है. रविवार की रात मुहर्रम सप्तमी का जुलूस बरकट्ठा में निकाला गया.

बरकट्ठा.

मुहर्रम अकीदत के साथ मनाया जा रहा है. रविवार की रात मुहर्रम सप्तमी का जुलूस बरकट्ठा में निकाला गया. जुलूस में बरकट्ठाडीह, कोनहराखुर्द मजार शरिक, बरकट्ठा व बरवां गांव के लोग निशान, ताजिया व गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए. बरकट्ठा चौक में ताज क्लब, गुलशन क्लब, आजाद क्लब समेत अन्य क्लबों के खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ अपने कला का जौहर दिखाया. बरकट्ठा में चारों ओर इस्लामिक झंडा और इमामबाड़े पर निशान खड़ा किया गया है. साथ ही ग्राम कोनहराखुर्द स्थित कर्बला की रंग-रोगन, साफ-सफाई व लाइट की व्यवस्था की गयी है. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सप्तमी को कर्बला पहुंच कर फातेहा कर मन्नतें मांगी. जुलूस में मौलवी मोहम्मद मेराज खान, नसीम खान, मो जाहिद खां, मुस्लिम अंसारी, गफ्फार खां, मो नसीम खां, मो जसीम, सन्नी खान, मो नाजा, अब्दुल शकूर अंसारी, खलील अंसारी, सुल्तान अंसारी, मिन्हाज अहमद, अयूब खां, हाजी असदुल्लाह खां, हाजी फहीम खां, जया अहमद, शाहबाज खान, अयान अहमद, समीर अहमद, इकबाल अंसारी, अनवर अली, मो सत्तार रऊफ खां, इमरान खान, आजाद अंसारी, मो कासीम समेत अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >