हजारीबाग. अन्नदा कॉलेज में केजरीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज रांची के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया गया. यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं छात्र विकास गतिविधियों में सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया. इस समझौते के अंतर्गत फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, फैकल्टी एक्सचेंज, जॉब फेयर, औद्योगिक भ्रमण तथा छात्र विकास कार्यक्रमों का संयुक्त रूप से आयोजन किया जायेगा. ताकि विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त हो सके. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी, केजरीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की ओर से डीन एकेडमिक्स डॉ विक्रम दत्ता एवं सीसीपीसी की समन्वयक डॉ बिनीता कुमारी उपस्थित थीं. प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने कहा कि यह एमओयू हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नया अवसर प्रदान करेगा. इससे शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और छात्रों को व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा.
अन्नदा कॉलेज व केजरीवाल इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू
विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नया अवसर प्रदान करेगा : प्राचार्य
