Jharkhand News: घोर कलयुग! मां का शव आंगन में पड़ा था, बेटों ने कहा– पहले होगा संपत्ति का बंटवारा फिर…

Jharkhand News : झारखंड के हजारीबाग के बरही से शर्मनाक खबर आ रही है. यहां मां का शव आंगन में पड़ा था जबकि बेटों ने संपत्ति बंटवारे की मांग रख दी. जानें पूरा मामला.

Jharkhand News : हजारीबाग के बरही के ग्राम बरसोत में एक ऐसी घटना घटी जिसने संपत्ति के स्वार्थ में पुत्रों को संवेदनहीन बना दिया. साथ ही मानवता को भी शर्मसार किया. घटना 26 दिसंबर की है. लोकी महतो की पत्नी शांति देवी (75 वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया था. गांव-समाज के लोग जुटकर पत्नी की मृत्यु से दुखी लोकी महतो को सांत्वना दे रहे थे. उधर अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी. इसी बीच उसके पुत्रों ने मांग कर दी कि मां के अंतिम संस्कार से पहले पिता जमीन-जायदाद का बंटवारा कर के उन्हें हिस्सा दें. ऐसा नहीं होने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट नहीं ले जाने देने की धमकी दी.

पुत्रों की अनुचित मांग पर पिता दुखी हो गये. उन्होंने जायदाद बंटवारे की मांग को टाल दिया. इस पर पुत्रों ने मिलकर वृद्ध पिता लोकी महतो के साथ बेरहमी से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. बीच-बचाव करने आये संबंधियों के साथ भी मारपीट की. बाद में संबंधियों ने ही घायल लोकी महतो को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर इलाज करायी.

पंचों के हस्तक्षेप के बाद अंतिम संस्कार

इस घटना को लेकर गांव में मुखिया मोतीलाल चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत बैठी. मुखिया के समझाने के बाद लोकी महतो के पुत्र अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस घटना को लेकर पूरा गांव स्तब्ध है और घोर निंदा की जा रही है.

पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी

घटना को लेकर लोकी महतो ने घटना को लेकर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें दोनों पुत्रों गुलाब चंद्र प्रसाद व देवेंद्र प्रसाद, बहू रितु प्रसाद व निक्की प्रसाद एवं पौत्र दीपक प्रसाद को नामजद अभियुक्त बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >