हजारीबाग. खान और खनिज विकास विनियमन अधिनियम को लेकर शुक्रवार को गोंदलपुरा पंचायत के सेहदा-चपरी में जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की.
ग्रामीणों को कानून के संभावित प्रभावों की दी जानकारी
संजय सिंह ने ग्रामीणों को एमडीआर काला कानून आने से झारखंड में होनेवाले नुकसान के बारे में बताया. कहा कि झारखंड में लगभग महत्वाकांक्षी योजनाएं बंद हो जायेंगी. इस कानून के लागू होने से केंद्र सरकार झारखंड सरकार को उनके अधिकार का टैक्स नहीं देगी.
जिला से गांव तक चल रहा जन-जागरण
इसके विरोध में झारखंड के प्रत्येक जिला, गांव, चौक-चौराहों पर जन-जागरण का आयोजन किया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में सात सितंबर को महाधरना का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने धरना कार्यक्रम में सभी लोगों से आने की अपील की.
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
मौके पर हेमंत भुइयां, इंद्रदेव राम, दिनेश आर्या, चुरामन गंझू, राजेश हांसदा, महादेव हांसदा, बिरसा हांसदा, विजय सोरेन, आशा किस्को, अंजू सोरेन, सुनीता मुर्मू, मैको हेंब्रोम, सुमन देवी, पारो किस्को, रूपलाल गंझू उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में आदिवासी महिला से दुष्कर्म व मारपीट, पैर टूटा; दो आरोपी गिरफ्तार
