विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडरी प्रखंड के ग्रामीणों के बीच किया मास्क और राशन का वितरण

लॉकडाउन की वजह से समस्या झेल रहे केरेडारी प्रखंड के ग्रामीणों के बीच विधायक अंबा प्रसाद ने आज राशन और मास्क का वितरण किया.

अरुण यादव

हजारीबाग : लॉकडाउन की वजह से समस्या झेल रहे केरेडारी प्रखंड के ग्रामीणों के बीच विधायक अंबा प्रसाद ने आज राशन और मास्क का वितरण किया. इस मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पंचायत अध्यक्ष गुरुवार से प्रखंड में राशन का वितरण करेंगे, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि प्रखण्ड में कोई भी गरीब भूखा न सोए. उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग घर पर रहे और लॉक डाउन का पालन करें.

मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, कुलदीप तिवारी, सुरेश साव, नारायण तिवारी, मनोज सिंह, चंदन गुप्ता, अफजल मियां, जाफ़र रज्जा, सलामत अंसारी, नरेश साव, अर्जुन साव, राजेंद्र प्रजापति, संतोष शर्मा, सुरेश राम, बालेश्वर साव, दिलीप गोस्वामी, मो अब्बास, मो इमतियाज, मो मकसूद, मोहन साव, रविन्द्र पांडे, विनोद राम समेत कई लोग उपस्थित थें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >