चार अगस्त से लापता युवक छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद

चार अगस्त से लापता कटकमदाग के रेवाली गांव का 24 वर्षीय गुड्डू कुमार छत्तीसगढ़ के जसपुर से मिल गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे सकुशल बरामद किया. पूछताछ में युवक ने खुद स्वेच्छा से घर छोड़ने की बात कबूल की.

कटकमदाग, हजारीबाग: कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेवाली गांव निवासी गुड्डू कुमार (24) को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जसपुर से सकुशल बरामद कर लिया. वह चार अगस्त से लापता था. पिता कैलाश महतो ने कटकमदाग थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि कटकमदाग थाना कांड संख्या 152/26 के तहत अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को छत्तीसगढ़ से बरामद किया. पुलिस टीम को तकनीकी और गुप्त सूचना के माध्यम से युवक के छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली थी. इसके आधार पर पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया.

पुलिस पूछताछ में गुड्डू कुमार ने बताया कि वह किसी प्रकार के दबाव, जोर-जबरदस्ती या आपराधिक साजिश के तहत घर से नहीं निकला था. वह स्वेच्छा से चार अगस्त को किसी को बताये बिना घर से चला गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाकांत शर्मा

उमाकांत शर्मा प्रभात खबर के कटकमसांडी प्रखंड के प्रतिनिधि हैं. ये 2003 से पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने एमए, एलएलबी की है. सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >