खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह

बड़कागांव. एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. निरीक्षण माइनिंग डीएमएस अजीत कुमार तथा आइएसओ ऑब्ज़र्वर परशुराम सिंह ने किया. निरीक्षण कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख, पीबी एवं पीबी-एनडब्ल्यू सीएमपी सुब्रत कुमार दास, महाप्रबंधक इन्फ्रा पवन रावत, क्षेत्रीय प्रमुख (सुरक्षा) राजेंद्र प्रसाद सहित आम्रपाली ओसीपी की निरीक्षण टीम के सदस्य उपस्थित थे. निरीक्षण का समापन उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हुआ. इसमें पीबी-सीएमपी ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. यह उपलब्धि परियोजना की सुदृढ़ सुरक्षा प्रणालियों, वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन तथा सुरक्षा उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह सफलता प्रबंधन, कार्यबल एवं सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों से हुआ है.

विधायक मनोज यादव ने 69वां जन्मदिन मनाया

बरही. विधायक मनोज कुमार यादव ने अपना 69वां जन्म दिन बरही स्थित आवास पर मनाया. मौके पर उन्होंने हवन-पूजन व पौधरोपण किया. गरीबों के बीच कंबल बांचे. इस अवसर पर दिनेश सिंह राठौर, हरीश श्रीवास्तव, रमेश ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, रमेश ठाकुर, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय कुमार यादव, चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, रंजीत चंद्रवंशी, रंजीत वर्णवाल, अरविंद यादव, बंटी मोदी, गुरुदेव गुप्ता, राजसिंह चौहान, राजदेव यादव, नारायण यादव, लक्ष्मण यादव, इशो सिंह, महेंद्र दुबे, नकुलदेव राणा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >