पत्रकार के साथ मारपीट को लेकर ज्ञापन

डीसी-एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

हजारीबाग. पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में पत्रकार के साथ मारपीट की घटना को लेकर गुरुवार को प्रेस क्लब हजारीबाग और हजारीबाग प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हेमंत सती और एसपी अमन कुमार को ज्ञापन सौंपा. प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया. ज्ञापन में पत्रकार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार में शामिल आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. साथ ही पत्रकार सुरक्षा, मान्यता प्राप्त निबंधित अखबार, न्यूज चैनल के अधिकृत पत्रकारों की सूची तैयार करने की मांग शामिल है. वहीं हजारीबाग प्रेस क्लब के सदस्यों ने पत्रकार पर हमला करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग की. कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे प्रदेश के पत्रकारों में रोष है.

होटल से महुआ शराब जब्त, एक हिरासत में

बड़कागांव. उत्पाद विभाग हजारीबाग ने गुरुवार को 13 माइल स्थित एक होटल से अवैध महुआ शराब जब्त कर एक को हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई में पांच लीटर के एक जार में दो-तीन बोतल महुआ शराब जब्त किया गया. उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >