.जिला प्रशासन ने चिकित्सा समिति गठित की

स्वास्थ्य कारणों से मतदान कर्मियों की विमुक्ति से जुड़े आवेदनों की जांच करेगी

हजारीबाग. नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर स्वास्थ्य कारणों से मतदान कर्मियों की विमुक्ति से जुड़े आवेदनों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने चिकित्सा समिति का गठन किया है. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) शशि प्रकाश सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि कई नियुक्त मतदान कर्मियों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के आधार पर चुनाव ड्यूटी से मुक्त किये जाने हेतु आवेदन दिया है. इन आवेदनों की जांच के लिए उप विकास आयुक्त हजारीबाग की अध्यक्षता में चिकित्सा समिति गठित की गयी है. समिति में जिले के अनुभवी चिकित्सकों को शामिल किया गया है. सभी नामित चिकित्सक सात फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न पांच बजे तक नये समाहरणालय भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित कक्ष संख्या 8-008 में उपस्थित रहकर आवेदनों की जांच करेंगे. चिकित्सा समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही मतदान कर्मियों को चुनाव कार्य से विमुक्त करने पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. प्रशासन ने संबंधित कर्मियों से निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर आवश्यक चिकित्सीय दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी निर्णय लिया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >