पिकअप व इनोवा की टक्कर, सीसीएल पदाधिकारी समेत कई घायल

हादसे के कारण हजारीबाग-टंडवा मार्ग एक घंटे तक रहा जाम

केरेडारी. केरेडारी-हजारीबाग मुख्य पथ पर पतरा पेट्रोल पंप के समीप बड़कागांव जाने वाली मुख्य सड़क पर पिकअप वैन व इनोवा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें दोनों वाहन पर सवार कई लोग घायल हो गये. दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार (जेएच01एफएम-4613) पर भारत सरकार का बोर्ड लगा था. जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी टंडवा स्थित सीसीएल आम्रपाली परियोजना के पदाधिकारी की है, जो हजारीबाग जा रहे थे. टक्कर के बाद तेज रफ्तार के कारण इनोवा अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. गाड़ी के सामने का हिस्सा पूरी तरह टूट चुका है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. पुलिस दूसरी गाड़ी के बारे में जानकारी जुटा रही है. हादसे के कारण हजारीबाग-टंडवा मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही.

चार वारंटी गिरफ्तार

केरेडारी. पुलिस ने समकालीन अभियान के दौरान फरार चल रहे वारंटी कंडाबेर निवासी बबून प्रजापति, जोको गांव निवासी आदित्य राम एवं केमो गांव निवासी कामेश्वर भुइयां एवं चौहान घासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापामारी में थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, अनूप कुमार, टिंकू कुमार सिंह शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >