मांडू के युवक को हाथी ने कुचला, मौत

रिश्तेदार के घर से लौट रहा था

चरही. रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड के बुजुर्ग नानो निवासी निरंजन कुमार (19 वर्ष) को गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे हाथी ने जंगल में कुचल दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. बताया जा रहा है कि युवक जंगल के रास्ते रिश्तेदार के घर गोसी बस्ती से लौट रहा था. इसी दौरान हरली जंगल के रास्ते में झुंड से बिछड़े हाथी की चपेट में आ गया. युवक जंगल के खरकनवा स्थल पर मृत पड़ा था. आने-जाने वाले लोगों ने युवक की पहचान कर गांव वालों को जानकारी दी. इसके बाद मृतक युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे व हजारीबाग के आंगो थाना की पुलिस व वन अधिकारी को जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार व दारू प्रभारी वनपाल कुंदन कुमार, कनहरी पूर्वी प्रभारी वनपाल मुकेश कुमार व हरली वनरक्षी अजित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व शव को बरामद किया. मृतक के पिता के आवेदन पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >