उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को अपराधमुक्त बनाना प्राथमिकता

हजारीबाग डीआइजी अंजनी कुमार झा ने दिया योगदान, कहा

हजारीबाग. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआइजी पद पर अंजनी कुमार झा ने गुरुवार को प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग में योगदान दिया. इसके पूर्व अंजनी कुमार झा झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पांचों जिले को अपराध मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. पांचों जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी एसपी से बैठक कर रणनीति बनायी जायेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संगठित अपराध, साइबर अपराध, नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री जैसे अपराध हो रहे हैंं. इससे निबटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जायेगा.

छह माह डीआइजी का पद रिक्त था : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआइजी संजीव कुमार के तबादले के छह माह बाद इस प्रमंडल में डीआइजी की पोस्टिंग की गयी है. तत्कालीन डीआइजी संजीव कुमार का तबादला दो जून 2025 को हुआ था. तब से लेकर 31 दिसंबर तक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआइजी का पद खाली था. छह माह तक बोकारो आइजी उत्तरी छोटानागपुर के डीआइजी पद के अतिरिक्त प्रभार में थे.

नयी डीडीसी रिया सिंह ने पदभार ग्रहण किया

हजारीबाग. जिले की नयी डीडीसी रिया सिंह ने गुरुवार को उप विकास आयुक्त का पदभार लिया. प्रभार लेने के बाद उन्होंने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार भेंट की एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >