महुडर की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

कटकमदाग प्रखंड के मेयातु गांव में आयोजित प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को महुडर और मेयातु की टीम के बीच खेला गया.

कटकमसांडी. कटकमदाग प्रखंड के मेयातु गांव में आयोजित प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को महुडर और मेयातु की टीम के बीच खेला गया. इसमें महुडर की टीम ने मेयातु को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखंड द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता प्रखंड की 16 टीमों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि झारखंड सेवा मंडल के सचिव सुबोध कुमार ओझा, सुल्ताना पंचायत के उपमुखिया विनय कुमार दुबे व मो खालिक ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर पप्पू कुमार, प्रिंस शुक्ला, सुनील प्रजापति, राखी कुमारी, अजय कुमार, सचिन कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

अंडर-15 हजारीबाग जिला क्रिकेट टीम में बरही बीएसए की 10 खिलाड़ी

बरही. बरही स्पोर्ट एसोसिएशन की 10 खिलाड़ी अंडर-15 बालिका टी-20 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हजारीबाग जिला टीम में चुनी गयीं. चयनित खिलाड़ियों में सलोनी कुमारी (मवि बरही), नंदनी कुमारी (उमवि करसो), सृष्टि कुमारी व सपना कुमारी (दोनों प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बरही), तृप्ति गुड़िया , सुमन कुमारी गुप्ता , अंशु कुमारी, जीविका रानी ( सभी डीएवी पब्लिक स्कूल बरही), तानिया कुमारी ( भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही) और सृष्टि राज गुप्ता (जैन हाई स्कूल सिंघरावां) के नाम शामिल हैं. सलोनी कुमारी को टीम का कप्तान चुना गया है. टूर्नामेंट में हजारीबाग की टीम 30 अप्रैल को पाकुड़, एक मई को रांची और दो मई को बोकारो की टीम के विरुद्ध खेलेगी. यह जानकारी बरही स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >