पुलिस ने डोय रमनी वन क्षेत्र में शराब भट्ठी तोड़ी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान

इचाक. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के डोय रमनी वन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने करीब 200 किलो भिगोया हुआ जावा महुआ को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि डोय रमनी जंगल में अवैध देसी शराब निर्माण का धंधा चल रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद सशस्त्र बल के जवानों के साथ छापेमारी कर शराब भट्ठी को तोड़ा गया. पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी जंगल की ओर भाग गये.

खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का उदघाटन

हजारीबाग. खिरगांव स्थित वादी-ए-रज़ा में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का उदघाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम ने किया. सभी ने इस नये धार्मिक स्थल के निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया. मस्जिद समिति के अध्यक्ष मो मोइनुद्दीन और सचिव मंजूर आलम ने निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह मस्जिद सिर्फ इबादत की जगह नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द का केंद्र बनेगा. जानकारी के अनुसार मस्जिद की आधारशिला अप्रैल 2024 में रखी गयी थी. दिसंबर 2025 में इसका निर्माण पूरा हुआ. इस अवसर पर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी, आरसीएमयू के पदाधिकारी और मस्जिद समिति के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >