डुमरौन में धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है जनजीवन

सुरक्षा के ख्याल से गांव में कैंप कर रही है पुलिस

: सुरक्षा के ख्याल से गांव में कैंप कर रही है पुलिस

इचाक. डुमरौन गांव में 26 फरवरी को दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद व आगजनी की घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को गांव में शांति व्यवस्था कायम रही. गांव में पुलिस कैंप कर रही है. घटना स्थल सरकारी स्कूल के पास हिंदुस्तान चौक समेत गांव के हर चौक- चौराहे पर दंडाधिकारी समेत पुलिस के अधिकारी एवं जवान तैनात दिखे. वहीं दोनों समुदाय के ग्रामीण अपने दैनिक कार्य करते दिखे. इचाक थाना में शांति समिति की बैठक में गठित 33 सदस्यीय कमेटी के सदस्य एक मार्च को गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुनः बैठक करेंगे. गांव के कई घरों में शादी ब्याह के कार्यक्रम में लोग शामिल होते दिखे, जहां पुलिस की तैनाती देखी गयी. पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं पुलिस के अधिकारी भी शांति व्यवस्था कायम करने में लगे हुए हैं. घटना स्थल एवं सड़कों पर सन्नाटा रहा. उसी सड़क के रास्ते चंपानगर नावाडीह पंचायत के राहगीरों की आवाजाही दिन भर होती रही. ज्ञात हो महाशिवरात्रि पर पोल में लाउडस्पीकर बांधने के सवाल पर दो गुट आमने-सामने आ गये थे. विवाद बढ़ने पर कई वाहनों में आग लगा दी गयी थी. घटना के बाद से गांव में पुलिस कैंप कर रही है. शांति समिति की बैठक बुला कर लोगों से भाईचारे के साथ रहने की अपील की जा रही है. वहीं घटना को लेकर कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस गांव की हर एक गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >