चोरदाहा पंचायत में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार से हुई.

धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करायें

चौपारण. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार से हुई. सचिव डॉ रवि प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक बनाना है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को आपसी विवादों के समाधान, बिजली संबंधी समस्याओं, वाहन दुर्घटना से जुड़े कानूनी प्रावधान, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह निषेध कानून एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी गयी. साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 15100 के उपयोग एवं शिकायत प्रक्रिया के बारे में बताया गया. वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने एवं किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या धोखाधड़ी होने से संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी. नशा मुक्ति एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की गयी. कार्यक्रम में पीएलवी अश्मिता कुमारी, रेखा देवी, नवीन कुमार, रेहाना खातून, हरेंद्र राणा, कृष्णा पासवान, राजदेव यादव, राजकुमार यादव, गणेश ठाकुर, रुखसाना खातून, शांति देवी, तमन्ना खातून, सुषमा देवी, अमृता कुमारी, प्रियंका कुमारी, तेतरी देवी सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >