हजारीबाग. विभावि के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग एवं इंटरनल क्वालिटी एसेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को व्याख्यान का आयोजन डॉ सीवी रमन विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में किया गया. अध्यक्षता भौतिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी शिवेश्वरी ने की. मुख्य वक्ता कोलकाता के सत्येंद्र नाथ बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के प्रो जयदेब चक्रवती थे. उन्होंने कोर्स ग्रेनड सिमुलेशन ऑफ प्रोटीन्स टू कैप्चर कन्फर्मेशन चेंजस विषय पर जानकारियां साझा कीं. प्रोटीन के संरचनात्मक परिवर्तन की व्याख्या की. बायोमोलीक्यूलर व्यवस्था में कंप्यूटर सिमुलेशन के महत्व पर प्रकाश डाला. मॉलेक्युलर डायनामिक्स तथा आधुनिक शोध प्रविधि की भी चर्चा की. कार्यक्रम के संयोजक डॉ नवीन चंद्र ने अतिथि परिचय कराया. संचालन भौतिकी विभाग के विद्यार्थी श्रद्धा और आनंद ने किया. इस अवसर पर आइक्यूएसी के निदेशक डॉ अविनाश कुमार, भूगर्भ शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ एचएन सिन्हा तथा विभागीय प्राध्यापक डॉ निहारिका यादव, डॉ राखो हरिप्रसाद के अलावे विज्ञान संकाय के विभिन्न विभाग के शोधार्थी तथा विद्यार्थी उपस्थित थे.
सिमुलेशन ऑफ प्रोटीन्स पर व्याख्यान
विनोबा भावे विश्वविद्यालय
