सिमुलेशन ऑफ प्रोटीन्स पर व्याख्यान

विनोबा भावे विश्वविद्यालय

हजारीबाग. विभावि के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग एवं इंटरनल क्वालिटी एसेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को व्याख्यान का आयोजन डॉ सीवी रमन विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में किया गया. अध्यक्षता भौतिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी शिवेश्वरी ने की. मुख्य वक्ता कोलकाता के सत्येंद्र नाथ बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के प्रो जयदेब चक्रवती थे. उन्होंने कोर्स ग्रेनड सिमुलेशन ऑफ प्रोटीन्स टू कैप्चर कन्फर्मेशन चेंजस विषय पर जानकारियां साझा कीं. प्रोटीन के संरचनात्मक परिवर्तन की व्याख्या की. बायोमोलीक्यूलर व्यवस्था में कंप्यूटर सिमुलेशन के महत्व पर प्रकाश डाला. मॉलेक्युलर डायनामिक्स तथा आधुनिक शोध प्रविधि की भी चर्चा की. कार्यक्रम के संयोजक डॉ नवीन चंद्र ने अतिथि परिचय कराया. संचालन भौतिकी विभाग के विद्यार्थी श्रद्धा और आनंद ने किया. इस अवसर पर आइक्यूएसी के निदेशक डॉ अविनाश कुमार, भूगर्भ शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ एचएन सिन्हा तथा विभागीय प्राध्यापक डॉ निहारिका यादव, डॉ राखो हरिप्रसाद के अलावे विज्ञान संकाय के विभिन्न विभाग के शोधार्थी तथा विद्यार्थी उपस्थित थे.

मामला दर्ज होने के बाद से मवि बहेरा के हेडमास्टर फरार

चरही. राजकीय मध्य विद्यालय बहेरा के हेडमास्टर महेंद्र प्रसाद राणा पर चरही थाना में स्कूली बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने और धमकी देने से संबंधित मामला दर्ज है. हेड मास्टर के ऊपर यह मामला 15 अप्रैल को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर दर्ज किया गया था. तत्कालीन उपायुक्त ने हेडमास्टर को निलंबित कर स्कूल में एक शिक्षिका को प्रतिनियुक्त किया है. ताकि स्कूल का पठन पाठन प्रभावित नहीं हो सके. वहीं आरोपी हेडमास्टर फरार है. पुलिस की कई टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >