मुखिया चोहन महतो का अंतिम संस्कार

विधायक, प्रमुख व बीडीओ ने घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की

इचाक. डुमरौन पंचायत के मुखिया चोहन महतो का सोमवार को पैतृक गांव डुमरौन के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि बड़े पुत्र दिनेश कुमार मेहता ने दी. इससे पहले विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक जेपी पटेल, प्रमुख पार्वती देवी, बीडीओ संतोष कुमार, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, बटेश्वर मेहता, कांग्रेस के आरसी मेहता, मुन्ना सिंह, दिगंबर मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, किरण देवी, सुनीता देवी, कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा, जदयू के अर्जुन मेहता, पूर्व मुखिया भागवत मेहता, बीरबल मेहता, रविशंकर उर्फ भोला प्रसाद सहित दर्जनों मुखिया व लोगों ने दिवंगत चोहन महतो के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की. अंतिम यात्रा में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सकेंद्र मेहता, पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव मेहता, मुखिया नंदकिशोर मेहता, मोदी कुमार, उमेश मेहता, बीपीएम चंद्रधारी मेहता, बीएओ विनोद कुमार रवि, बादल कुमार, दयानंद मेहता, चंदन मेहता, श्रीकांत मेहता, अनिल कुमार मेहता, इंद्रदेव मेहता, महेंद्र दास, भीम मेहता, इंद्रजीत कुशवाहा, जयनारायण कुशवाहा, रामकुमार महतो, प्रबील मेहता, अवध किशोर मेहता, पंचायत के कर्मी व लोग शामिल हुए. प्रखंड मुख्यालय में शोकसभा मुखिया चोहन महतो के निधन पर प्रखंड कार्यालय इचाक के प्रांगण में शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखा गया. दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इसके बाद तीन बजे कार्यालय बंद कर दिया गया. शोक सभा में बीडीओ, सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता, प्रमुख, उपप्रमुख, सभी पंचायत के मुखिया के अलावा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >