केरेडारी ने हरनगंज को 1-0 से हराया

हजारीबाग सीनियर फुटबॉल लीग में अंबेडकर क्लब केरेडारी ने हरनगंज को 1-0 से मात दी। गगन कुमार ने मैच का एकमात्र निर्णायक गोल कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

हजारीबाग. हजारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन (एचएए) के तत्वावधान में आयोजित सीनियर फुटबॉल लीग के तहत गुरुवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल क्लब, हरनगंज और अंबेडकर फुटबॉल क्लब, केरेडारी के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में अंबेडकर फुटबॉल क्लब, केरेडारी ने 1-0 से जीत दर्ज की.

मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल गगन कुमार ने कर अपनी टीम को जीत दिलायी. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान तेज खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन केरेडारी की टीम अपने गोल की बढ़त अंत तक बरकरार रखने में सफल रही.

मैच के दौरान एचएए के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. इनमें शशिकांत शर्मा, दिलीप गोप, प्रकाश गुप्ता, अभय पासवान, अबोध राम, प्रमोद राम, बिनय यादव, सूरज थापा, जीतू यादव, ललन कुमार, छोटू कुमार, मंसूर आलम, फुटबॉल सचिव कोलेश्वर गोप, जुबेर आलम, मुशर्रफ हुसैन और राजू राम सहित अन्य लोग मौजूद थे. मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी संजीत हांसदा, भगवान मुर्मू, विकास राम, पवन राम, सुमित उरांव, सूरज दास, विकास कुमार दास और नकुल यादव ने निभायी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >