हजारीबाग. यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में शनिवार को प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एके जैन थे. उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के महत्व को बताया. कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के इस युग में रोजगार के स्वरूप में तेजी से परिवर्तन हो रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि जहां एआइ नयी संभावनाएं उत्पन्न कर रहा है, वहीं यह पारंपरिक नौकरियों को भी प्रभावित कर रहा है. इसलिए छात्रों को स्वयं समयानुकूल कौशलों से सुसज्जित करना जरूरी है. उन्होंने एआइ के उपयोग में सही और स्पष्ट प्रॉम्प्ट देने के महत्व पर बल दिया. कहा कि परिणाम की गुणवत्ता इस बात पर निर्भर करती है कि प्रश्न कितनी स्पष्टता से पूछा गया है. श्री जैन ने कहा कि तकनीकी प्रगति के बाद भी अनुशासन, नियमित अध्ययन और पाठ्यपुस्तकों का महत्व कभी कम नहीं हो सकता. उन्होंने विद्यार्थियों को मूलभूत अध्ययन पर ध्यान देने की सलाह दी, जिससे उनकी समझ और विश्लेषण क्षमता मजबूत हो. कार्यक्रम डॉ रश्मि प्रधान के मार्गदर्शन में हुआ. धन्यवाद ज्ञापन उर्मिला कुमारी ने किया.
एआइ के दौर में खुद को अपडेट रखें : एके जैन
यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में प्रेरणात्मक सत्र

एआइ के दौर में खुद को अपडेट रखें : एके जैन