कराली में भू-रैयतों ने जमीन अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन की तैयारी की

हजारीबाग के केरेडारी में चट्टीबारियातु कोयला परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का ग्रामीणों ने विरोध किया। आंदोलन की रणनीति के लिए बैठक आयोजित की गई।

केरेडारी, हजारीबाग: प्रस्तावित चट्टीबारियातु दक्षिणी कोयला खनन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के बाद कराली गांव के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है. इसे लेकर काली मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया अशोक राम ने की. बैठक में ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करते हुए एकजुट होकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया.

ग्रामीणों और भू-रैयतों ने अधिसूचना रद्द कराने के लिए डीसी से लेकर राज्य व केंद्र सरकार को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देने की तैयारी की है. प्रस्तावित परियोजना के लिए कराली मौजा से 33.83 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है. परियोजना के लिए 11 गांवों की 1839.14 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव है.

कृषि योग्य जमीन अधिग्रहण का विरोध

ग्रामीणों ने कहा कि उनकी अधिकांश जमीन कृषि योग्य है और इसी पर उनकी आजीविका निर्भर है. उनका कहना है कि जमीन अधिग्रहण से उनकी आजीविका प्रभावित होगी.

बैठक में मुखिया अशोक राम, पंसस सुरेश भुइयां, कुलदीप तिवारी, पैरु प्रताप राम, मनोज कुमार, कामेश्वर सिंह, रंजीत तिवारी, पिंटू दास, राजेश तिवारी, पंकज सिंह उर्फ बबलू सिंह, भरत पांडे, महेश राम, भुनेश्वर राम, सबिता देवी, लक्ष्मी देवी, सुनील कुमार, तेतर भुइयां, सुनील तिवारी, युगल किशोर पांडेय, अजय तिवारी, नरेश ठाकुर समेत सैकड़ों महिला-पुरुष किसान व कई रैयत उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >