.हजारीबाग में कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का उदघाटन

हजारीबाग जिले के पीटीसी-मटवारी रोड में कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का उदघाटन शुक्रवार को हुआ

हजारीबाग जिले के पीटीसी-मटवारी रोड में कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का उदघाटन शुक्रवार को हुआ. शोरूम के डायरेक्टर विवेकानंद सिंह एवं सुनील मेहता ने बताया कि यह ज्वेलरी शोरूम में विश्व स्तरीय सोना, हीरा एवं चांदी के ज्वेलर्स की बिक्री की जायेगी. इसमें कंपनी के द्वारा चलायी जाने वाली स्कीम्स, मंथली जमा स्कीम, लॉयल्टी कार्ड प्रोग्राम सहित सुविधाओं का लाभ ग्राहकों को मिलेगा. विवेकानंद सिंह ने बताया कि सात फरवरी 2026 को ग्रैंड ओपनिंग बॉलीवुड के एक्ट्रेस करिश्मा कपूर करेगी. स्टोर मैनेजर संजय बेहरा ने बताया कि यह कंपनी का 461 शोरूम है. हमारे शोरूम में सोने, हीरा व चांदी की खरीदारी पर शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जायेगा. मौके पर हजारीबाग एवं कोडरमा के गणमान्य लोग उपस्थित थे. डीडीसी ने लाइब्रेरी कम लर्निंग रिसोर्स सेंटर स्थल का निरीक्षण किया हजारीबाग. डीडीसी रिया सिंह ने शुक्रवार को सदर, चुरचू एवं इचाक प्रखंड में प्रस्तावित लाइब्रेरी कम लर्निंग रिसोर्स सेंटर स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि, पहुंच मार्ग, आधारभूत संरचना तथा निर्माण की संभावनाओं की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये. डीडीसी ने डीएमएफटी मद से चल रहे प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर कार्य पूरा करने की बात की. कार्यों में पूरी पारदर्शिता लाने की बात कही. डीडीसी रिया सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचाक के ओपीडी, दवा भंडार, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की. संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करने, स्वच्छता बनाये रखने व संसाधनों के समुचित उपयोग करने का निर्देश दिया. निरीक्षण में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >