महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम गोरहर में एकादशी उद्यापन सह भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ

बरकट्ठा. बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम गोरहर में एकादशी उद्यापन सह भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. यज्ञकर्ता बासुदेव महतो एवं सोहगी देवी के नेतृत्व में आयोजित इस महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. शुक्रवार को कलशयात्रा, मंडप प्रवेश, देवी-देवताओं की स्थापना और भव्य आरती का आयोजन किया गया. कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों से वातावरण गूंज उठा. अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक आनंद गोपालाचार्य, मुख्य आचार्य पंडित धनु शास्त्री तथा ग्राम पूरोहित गौतम कुमार पांडेय द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जायेगा. 28 अप्रैल को हवन-पूजन, नगर भ्रमण, भंडारा एवं संध्या आरती का आयोजन होगा. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो, वार्ड सदस्य कुंजलाल महतो समेत अनेक ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लिया. महायज्ञ ने गांव में आस्था, एकता और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत वातावरण निर्मित कर दिया. दो ट्रकों के बीच टक्कर, घायल चालक केबिन में फंसा चौपारण. चोरदाहा स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी. टक्कर में ट्रक बीआर02जीए2013 के चालक राजू यादव घायल होकर केबिन के अंदर फंस गया. सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआइकर्मी मौके पर पहुंचे. बड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया. उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. राजू यादव बाराचट्टी का रहने वाला है. ट्रक झारखंड से बिहार की ओर जा रहा था. तभी अचानक एक ट्रक विपरीत दिशा से सामने आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >