नवोदय विद्यालय बोंगा में तीन दिनी संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल व झारखंड के 144 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

इचाक. नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार को हुआ. उदघाटन मुख्य अतिथि ओएसडी (हजारीबाग) प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल और झारखंड के 86 नवोदय विद्यालयों के चयनित 144 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. उदघाटन मैच कटिहार और वर्धमान संकुल के बीच खेला गया, जिसमें कटिहार ने 41-34 के अंतर से जीत हासिल की. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमें एकता, अनुशासन और मानसिक मजबूती प्रदान करता है. इससे पूर्व प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार अमिताभ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये. मंच संचालन काव्या कुमारी और निवेदिता सोरेन ने किया. आयोजन शारीरिक शिक्षक मो तनवीर अकबर खान की देखरेख में किया जा रहा है. रेफरी की भूमिका निर्भय कुमार, रोहित कुमार, कृष्ण कुमार यादव, राखी कुमारी, जय शंकर कुमार, बलराम कुमार, महेंद्र सिंह राणा, शमशेर अंसारी, चंदन कुमार, योगेश लिंडा निभा रहे हैं. इस अवसर पर शिक्षक अवधेश कुमार यादव, श्याम किशोर प्रसाद, अनिल कुमार, डॉ विनय प्रताप तिवारी, गणेश शंकर, अरविंद राम, गोपी बल्लभ, अफरोज आलम, विपिन कुमार, आशा पासवान, दीपक यादव, राज कुमार महतो, अंजू दत्ता झा, डॉ जोलिना डेका, डॉ जया जायसवाल, प्रियंका शर्मा, प्रियंका भारती, अबिता सोरेन, आदित्य राम, अभिषेक अविरल, सुनील चौबे, नीतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >