मैट्रिक की झारखंड टॉपर ज्योत्सना ज्योति का है सपना- डॉक्टर बनकर करूं समाज सेवा

झारखंड बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में टॉप करने वाली हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है. प्रभात खबर से उसने ये बातें कहीं.

JAC Board 10th Result 2024|हजारीबाग, आरिफ : झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप करने वाली ज्योत्सना ज्योति ने अपना सपना प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर क्या करना चाहती हैं.

डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का है सपना : ज्योत्सना ज्योति

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में झारखंड की स्टेट टॉपर ज्योत्सना ज्योति ने कहा है कि उसका सपना है कि वह डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे. वह मूल रूप से चतरा के गिद्धौर प्रखंड की रहने वाली है.

शुरू से ही मेधावी छात्रा थी ज्योत्सना ज्योति

गिद्धौर प्रखंड के पांडेबागी गांव की ज्योत्सना ज्योति ने कहा कि डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करूंगी. शुरू से ही ज्योत्सना मेधावी छात्रा रही है. उसकी प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा एक से पांचवीं तक) गांव में ही सरकारी प्राथमिक विद्यालय से हुई. इसके बाद उसका दाखिला इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग में हो गया.

स्कूल से आने के बाद भी पढ़ाई पर करती थी फोकस

ज्योत्सना ने कहा स्कूल से आने के बाद वह पूरी तरह पढ़ाई पर फोकस करती थी. छात्रावास में देर रात तक पढ़ती थी. उसने कहा कि शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है. बेहतर रिजल्ट पाने के लिए विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ाई करनी चाहिए.

ज्योत्सना के पिता मयूरहंड के स्कूल में हैं प्रभारी प्राचार्य

ज्योत्सना के पिता राजेंद्र कुमार दास सरकारी शिक्षक हैं. वर्तमान में मयूरहंड के स्वामी विवेकानंद प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य हैं. ज्योत्सना के दादा महादेव दास भी सरकारी शिक्षक थे. वह रिटायर्ड हो चुके हैं.

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है ज्योत्सना

ज्योत्सना की मां किरण कुमारी गृहणी हैं. शुरू से पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देती थी. स्कूल के समय के बाद बाकी समय में भी पढ़ाई में कभी ढिलाई नहीं बरतती थी. ज्योत्सना तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >