हजारीबाग: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है. सोमवार को सीआईडी की टीम ने हजारीबाग के कई स्थानों पर छापेमारी की. इसी क्रम सीआईडी ने सुबह करीब पांच बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में छापेमारी की. टीम ने गांव के राजेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर छापेमारी की. और इसके बाद उसके बेटे प्रदीप यादव को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई.
CID टीम के साथ कई थाना की पुलिस रही मौजूद
जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान सीआईडी को कोई साक्ष्य मिला या नहीं इस संबंध में सीआईडी के अधिकारियों न कोई जानकारी नहीं दी है. पौंता गांव में छापेमारी के दौरान टीम ने सीआईडी टीम के साथ मुफ्फसिल थाना, लोहसिंघना थाना और सदर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. इसके बाद सीआईडी की टीम बड़कागांव के लिए रवाना हुई जहां अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों और साक्ष्यों की पड़ताल में टीम जुटी है.
अलग-अलग जगहों पर लगातार कार्रवाई कर रही CID
बताया जा रहा है कि सीआईडी की यह कार्रवाई JPSC परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच का हिस्सा है हाल ही के दिनों सीआईडी ने इस मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ाया है और अलग-अलग कई जगहों पर लगातार कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें: JPSC गड़बड़ी मामले में सीआईडी की दबिश, 20 से ज्यादा ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड
