हजारीबाग का तापमान 36 डिग्री के पार, कड़कती धूप में कल्पना सोरेन को सुनने पहुंचे हजारों लोग

हजारीबाग में झामुमो का 45वां स्थापना दिवस मन रहा है. कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन के पोस्टर से पूरे पंडाल को पाट दिया गया है.

JMM Hazaribagh Rally|झारखंड की राजधानी रांची से करीब 90 किलोमीटर दूर हजारीबाग जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बड़ी रैली हो रही है. इस रैली में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हैं.

हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 45वें स्थापना दिवस समारोह के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है. पंडाल में स्टेज के सामने झारखंड के शहीदों की तस्वीरें लगाईं गईं हैं.

झामुमो के 45वें स्थापना दिवस पर हजारीबाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. दिलीप वर्मा.

भगवान बिरसा मुंडा, शहीद सिदो-कान्हू से लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व अध्यक्ष निर्मल महतो तक की तस्वीरें लगीं हैं. पंडाल के अंदर झामुमो के नेताओं के बड़े-बड़े पोस्टर लगे हैं.

पंडाल में सबसे ज्यादा पोस्टर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की है. स्टेज के बायीं ओर सिर्फ कल्पना सोरेन की तस्वीरें हैं. इसमें बीच-बीच में हेमंत सोरेन की भी तस्वीर लगी है.

Also Read : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आज झामुमो की पहली रैली हजारीबाग में, सीएम चंपाई और कल्पना सोरेन होंगे शामिल

पंडाल के बीच में भी नेताओं के पोस्टर लगे हैं. इसमें झामुमो के वरिष्ठ नेता से लेकर जिला स्तर तक के नेताओं के पोस्टर हैं. इस रो में भी कल्पना सोरेन की सबसे ज्यादा तस्वीरें हैं.

कल्पना सोरेन के एक पोस्टर के बाद किसी दूसरे नेता का पोस्टर लगा है. इसमें हेमंत सोरेन, चंपाई सोरेन और हजारीबाग के जिला स्तर के कुछ नेता शामिल हैं.

स्टेज पर जो पोस्टर लगे हैं, उसमें एक ओर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ हेमंत सोरेन की तस्वीर है, तो दूसरी ओर चंपाई सोरेन के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन की तस्वीर लगी है. बता दें कि गुरुवार (4 अप्रैल) को हजारीबाग का तापमान 36 डिग्री के पार है. कड़कती धूप में लोग कल्पना और चंपाई सोरेन को सुनने के लिए पहुंचे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >