रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने जितेंद्र प्रसाद

गंगादोहर में रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई.

: रामनवमी मेला में होगा शहनाज अख्तर का कार्यक्रम 17 bg 2 में- रामनवमी पूजा समिति के बैठक में शामिल लोग बड़कागांव. गंगादोहर में रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बालमुकुंद प्रसाद ने की. रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि झांकी भी निकाली जायेगी. झांकी प्रदर्शन गंगादोहर से लेकर हरली मेला टांड़ तक किया जायेगा. मेला के दिन सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात कही गयी. रामनवमी को लेकर कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, संरक्षक सुरेश प्रसाद, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर मेहता, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र महतो, पुजारी कृष्ण कुमार कौशल बनाये गये. निगरानी समिति के सदस्य राजू कुमार, प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, सुबोध कुमार रोबिन कुमार, चिंतामणि कुमार, रवि कुमार, प्रेम महतो, अरविंद कुमार, रंजन कुमार, राज कुमार, योगेंद्रमहतो, राम प्रसाद, बालदेव कुमार, दयानंद महतो, बिनोद महतो, चंचल महतो, देवेंद्र कुमार होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >