ट्रक से सब्जी बेचने वाली महिला की मौत, पति बाल-बाल बचे

गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे जीटी रोड पर बरसोत के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

मुआवजा की मांग को लेकर चालीस मिनट जीटी रोड जाम

बरही. गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे जीटी रोड पर बरसोत के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एचआर 38ए 8829 नंबर का मालवाहक ट्रक तेज़ रफ़्तार में डिवाइडर से टकराकर पलट गया और इस क्रम में साइकिल पर जा रही महिला उसकी चपेट में आ गयी. महिला की पहचान बरसोत गांव की रेखा देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सब्ज़ी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती थीं. हादसे के समय वह अपने पति इंद्र देव महतो के साथ करियातपुर नीचे बाजार सब्ज़ी दुकान जा रही थीं. दुर्भाग्यवश रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गये.

घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा मृतका के गरीब परिवार को मुआवज़ा देने की मांग की. करीब चालीस मिनट तक जाम रहा. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका के दो बच्चे हैं और परिवार अब गहरे संकट में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >