ऐतिहासिक रामनवमी दशमी जुलूस की तैयारी पूरी

रामनवमी दशमी के ऐतिहासिक जुलूस की सुरक्षा और निगरानी के लिये जिला एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी कर ली है.

चप्पे चप्पे पर रहेगी पैनी नजर, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी जुलूस संचालन के लिये दो मुख्य मंच के अलावे सात अतिरिक्त होगा मंच शंकर प्रसाद हजारीबाग. रामनवमी दशमी के ऐतिहासिक जुलूस की सुरक्षा और निगरानी के लिये जिला एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी कर ली है. पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके. इस बार जुलूस मार्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है. प्रशासन ने 230 सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं, जिनमें 55 स्थायी और 175 अस्थायी कैमरे शामिल हैं. ये कैमरे इंद्रपुरी चौक, कल्लु चौक, सदर अस्पताल पानी टंकी, पैगोडा चौक, झंडा चौक, मालवीय मार्ग, कालीबाड़ी मार्ग, बड़ा अखाड़ा, महावीर मंडल चौक, महेश सोनी चौक, अशोक चौक, मस्जिद रोड, बड़ा बाजार चौक, सरदार चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, कोर्रा चौक, मटवारी चौक और जिला परिषद चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं. सभी कैमरों की फुटेज नियंत्रण कक्ष और मुख्य मंचों से जुड़ी रहेगी, जिससे अधिकारी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे. इसके अलावा, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में 20 ड्रोन कैमरे भी तैनात किए जायेंगे. आठ दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है किसी भी आगजनी या अप्रिय घटना से निपटने के लिये प्रशासन ने आठ दमकल गाड़ियों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया है. इनमें छोटकी ग्वाल टोली चौक, सदर थाना, इंद्रपुरी चौक, कोलटेक्स चौक और सरदार चौक प्रमुख हैं. शेष गाड़ियाँ नियंत्रण कक्ष में तैयार रहेंगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत घटनास्थल पर भेजी जा सकें. भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिये छह दंगा नियंत्रण वाहन भी संवेदनशील मार्गों पर तैनात रहेंगे. इनका उपयोग स्थिति के अनुसार किया जायेगा. साथ ही, इस बार जुलूस संचालन के लिये दो मुख्य मंचों के अलावा अतिरिक्त मंच भी बनाये गये हैं, ताकि भीड़ प्रबंधन और संचालन सुचारू रूप से हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >