दारू: लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के झुमरा चौक पर सड़क पर जलजमाव हो गया. सड़क के बड़े हिस्से में पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वाहन चालक, स्कूली बच्चे व बुजुर्ग पानी के बीच से सावधानीपूर्वक गुजरते नजर आए, जबकि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के द्वारा सड़क से हटाई गई मिट्टी के बाद हल्की बारिश में भी यहां जलजमाव की स्थिति बन जा रही है. लोगों ने प्रशासन से स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.
न्यूजबारिश के बाद झुमरा चौक बना तालाब, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

हजारीबाग के झुमरा चौक पर बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी | Prabhat Khabar Network
Copied link
झुमरा चौक पर बारिश के बाद जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।