नक्सलियों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, हजारीबाग के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

Jharkhand Naxal News: हजारीबाग और बोकारो के जंगलों में पुलिस और CRPF ने नक्सलियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की. कार्रवाई में दो राइफल, मैगजीन और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए. सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी नजर रखे हुए हैं.

Jharkhand Naxal News, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस को फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सोमवार को नक्सल रोधी अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई रविवार रात हजारीबाग और बोकारो जिलों की सीमा के पास, बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में की गई. अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी. ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. क्योंकि पुलिस अधिक को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली संगठन बोकारो और हजारीबाग के जंगल क्षेत्र में सक्रिय है.

Also Read: ACB का भ्रष्टाचार पर नकेल! लातेहार में सरकारी बाबू 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

क्या क्या बरामद हुए

  • दो एसएलआर राइफल
  • संबंधित मैगजीन
  • बड़ी संख्या में कारतूस

नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है: एसडीपीओ बी.एन. प्रसाद

इस कार्रवाई के संबंध में बिष्णुगढ़ के एसडीपीओ बी.एन. प्रसाद ने बताया कि अभियान अभी जारी है और इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. वहीं, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा कायम रखने के प्रयासों का हिस्सा है. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ की जाने वाली यह ऑपरेशन और तेज कर दिया है. जंगल के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं.

Also Read: ACB का भ्रष्टाचार पर नकेल! लातेहार में सरकारी बाबू 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >