बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर में शनिवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया. बगोदर की ओर जा रहा ट्रक (आरजे14जीजे-4745) अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार (बीआर01जेडी-8522) पर पलट गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों वाहनों में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि ट्रक में दो और कार में दो लोग सवार थे. हादसे में कार के आगे की सीट पर बैठे रहने के कारण दोनों लोग के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. ट्रक कार के पीछे की सीट पर पलटा था. दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से यातायात को सामान्य किया गया.
कार पर पलटा ट्रक, सवार सुरक्षित

कार पर पलटा ट्रक, सवार सुरक्षित
Copied link
स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला