कुलपति आवास के सामने चौराहे पर लगा डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा

संविधानसभा के अध्यक्ष और प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा मंगलवार को कुलपति आवास के पास चौराहे पर लगायी गयी.

हजारीबाग.

संविधानसभा के अध्यक्ष और प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा मंगलवार को कुलपति आवास के पास चौराहे पर लगायी गयी. इस चौराहा का नामकरण डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम पर किया गया. भाजपा नेता सह हजारीबाग नागरिक मंच के अध्यक्ष अनुपम सिन्हा ने बताया कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा को लगवाने व चौक का नामकरण करने के लिए मैंने नगर निगम और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया. प्रतिमा लगवाने में सांसद प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश, पूर्व सांसद जयंत सिन्हा के सहयोग से आज यह कार्य सफल हुआ. मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय, उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, नगर आयुक्त शैलेंद्र लाल सहित मंच के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >