हजारीबाग: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2026-27 में झारखंड की अब तक की स्थिति सामने आयी है. राज्यभर से अब तक 7913 विद्यार्थियों का नॉमिनेशन हुआ है. प्रमंडलवार आंकड़ों में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सबसे आगे है. वहीं जिलावार नॉमिनेशन में पलामू पहले और हजारीबाग दूसरे स्थान पर है.
सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पलामू जिले से हुआ है. पलामू में अब तक 1485 विद्यार्थियों का नॉमिनेशन हुआ है. हजारीबाग 1071 नॉमिनेशन के साथ दूसरे स्थान पर है. इसके बाद बोकारो 957, पूर्वी सिंहभूम 581 और रामगढ़ 527 नॉमिनेशन के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
प्रमंडलवार आंकड़ों में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल 3007 नॉमिनेशन के साथ पहले स्थान पर है. इसमें हजारीबाग से 1071, बोकारो से 957, रामगढ़ से 527, धनबाद से 203, गिरिडीह से 107, कोडरमा से 101 और चतरा से 41 विद्यार्थियों का नॉमिनेशन हुआ है.
पलामू प्रमंडल 1699 नॉमिनेशन के साथ दूसरे स्थान पर है. इसमें पलामू से 1485, लातेहार से 159 और गढ़वा से 55 नॉमिनेशन हुए हैं.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में अब तक 1361 नॉमिनेशन हुए हैं. इसमें रांची से 353, लोहरदगा से 363, गुमला से 322, सिमडेगा से 252 और खूंटी से 71 विद्यार्थियों का नॉमिनेशन शामिल है.
संताल परगना प्रमंडल में 1038 नॉमिनेशन हुए हैं. यहां गोड्डा 496 के साथ सबसे आगे है. दुमका से 183, पाकुड़ से 164, जामताड़ा से 102, देवघर से 68 और साहिबगंज से 25 नॉमिनेशन हुए हैं.
वहीं कोल्हान प्रमंडल में 808 नॉमिनेशन हुए हैं. इसमें पूर्वी सिंहभूम से 581, सरायकेला-खरसावां से 198 और पश्चिमी सिंहभूम से 29 विद्यार्थियों का नॉमिनेशन हुआ है.
इन जिलों में सबसे कम नॉमिनेशन
जिलावार आंकड़ों में सबसे कम नॉमिनेशन साहिबगंज में हुआ है. यहां अब तक केवल 25 विद्यार्थियों का नॉमिनेशन हुआ है. इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम में 29, चतरा में 41, गढ़वा में 55 और देवघर में 68 विद्यार्थियों का नॉमिनेशन हुआ है.
सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वाले पांच जिले
- पलामू - 1485
- हजारीबाग - 1071
- बोकारो - 957
- पूर्वी सिंहभूम - 581
- रामगढ़ - 527
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है. योजना के तहत विद्यार्थी रोजमर्रा की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान से जुड़े अपने नये आइडिया प्रस्तुत करते हैं.
