Jharkhand Incident: हजारीबाग में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Jharkhand Incident: हजारीबाग जिले में मंगलवार को दो सगे भाइयों की मौत हो गयी है. तालाब में नहाने के दौरान डूबने से ये हादसा हुआ है. ये घटना इचाक थाना क्षेत्र की है. दोनों बच्चों की मौत से गांव में शोक है.

Jharkhand Incident: इचाक (हजारीबाग), रामशरण शर्मा-हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के डाढा गांव में नहाने के दौरान रामसागर तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है. तीन बच्चे तालाब में नहाने गए थे, लेकिन एक बच्चा बाहर ही रहा. सिर्फ शिवकुमार मेहता के दोनों बेटे तालाब में नहाने उतरे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए.

दो बच्चों की मौत से पसरा मातम


हजारीबाग के लिए मंगलवार अमंगल साबित हुआ. तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गयी. मृतकों में राजकुमार (9 वर्ष) एवं उसका छोटा भाई एस राज (7 वर्ष) शामिल हैं. ये दोनों सगे भाई थे. दोपहर का भोजन करने के बाद चुपके से दोनों मृतक समेत तीन बच्चे नहाने चले गए. दोनों भाई कपड़ा खोलकर स्नान करने लगे, जबकि साथ गया तीसरा बच्चा तालाब से बाहर ही खड़ा रहा. नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए, तो तीसरे बच्चे ने दौड़कर तालाब के समीप के घर वालों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद हल्ला सुनकर ग्रामीण दौड़े. इसके बाद इन बच्चों के शवों की तलाश की गयी. हजारीबाग जिले के इचाक की इस घटना से गांव में शोक की लहर है.

Also Read: NEET Paper Leak: हजारीबाग में प्रश्न पत्र ले जाने में भारी लापरवाही, कूरियर ऑफिस से बैंक तक टोटो से ढोये गये थे पेपर

शिवकुमार मेहता के थे दो ही बेटे

हादसे की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने एक घंटे बाद छोटे भाई एस राज को तालाब से बाहर निकाला. शिवकुमार मेहता के दो ही बेटे थे एवं एक बेटी है.

Also Read: हत्या की योजना में शामिल था ड्राइवर, पुलिस करें गिरफ्तार : ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >