श्री ज्वेलर्स फायरिंग केस : उत्तम यादव गिरोह के 9 गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस ने रस्सी से बांधकर शहर में घुमाया

Jharkhand Crime News: हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने प्रेसवार्ता कर श्री ज्वेलर्स दुकानदार को जान मारने की धमकी देकर 70 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और राशि नहीं देने पर 22 जून को दिन-दहाड़े फायरिंग करने के मामले का उद्भेदन किया. एसपी ने कहा कि घटना को अंजाम देनेवाले उत्तम यादव गिरोह के 9 गुर्गे को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से भारी मात्रा मे हथियार, गोली, मैगजीन, एक कार, मोबाइल और मोटरसाईकिल जब्त की गयी है.

Jharkhand Crime News| हजारीबाग, शंकर प्रसाद : हजारीबाग शहर में श्री ज्वेलर्स दुकान में फायरिंग करने और व्यापारियों से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस ने रस्सी से बांधकर सड़क पर परेड करायी. पुलिस ने गुरुवार को इन अपराधियों की सड़क पर पैदल मार्च कराकर संदेश देने की कोशिश की है कि अपराध करनेवाले और दहशत फैलानेवालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.

एसपी कार्यालय से हजारीबाग-बरही मार्ग तक अपराधियों को पैदल घुमाया

अपराधियों को पुलिस ने समाहरणालय एसपी कार्यालय से लेकर एनएच-33 हजारीबाग-बरही मार्ग स्थित सर्किट हाउस तक पैदल घुमाया. अपराधियों को देखने के लिए शहर में लोगों का हुजूम उमड़ प़ड़ा था. पुलिस की योजना इन अपराधियों को पूरे शहर में घुमाने की थी, लेकिन समय कम था, इसलिए इन्हें यहीं तक लाया गया.

22 जून को दिन-दहाड़े हजारीबाग में हुई थी फायरिंग

गिरफ्तार अपराधियों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया. इसके पहले हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने प्रेसवार्ता कर श्री ज्वेलर्स दुकानदार को जान मारने की धमकी देकर 70 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और राशि नहीं देने पर 22 जून को दिन-दहाड़े फायरिंग करने के मामले का उद्भेदन किया. एसपी ने कहा कि घटना को अंजाम देनेवाले उत्तम यादव गिरोह के 9 गुर्गे को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से भारी मात्रा मे हथियार, गोली, मैगजीन, एक कार, मोबाइल और मोटरसाईकिल जब्त की गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गिरफ्तार अपराधियों में ज्यादातर चतरा जिले के

एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में चतरा के पत्थलगडा के शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर (24)पिता मनोज गिरी, भेलवाडीह चतरा के मनीष यादव (20) पिता उमेश यादव, चतरा सदर थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ बैंक ऑफ इंडिया के समीप रहनेवाला मुकेश कुमार सोनी (22) पिता स्व विनोद प्रसाद, गिद्धौर थाना क्षेत्र के इचाक निवासी राहुल कुमार वर्मा (21) पिता सुनील कुमार वर्मा, चतरा सदर थाना क्षेत्र के केसरी चौक के शुभम अग्रवाल (19) पिता राजेश प्रसाद, गिद्धौर थाना क्षेत्र के ईचाक के गोलू कुमार (21) पिता रामचंद्र सिंह, चतरा सदर थाना क्षेत्र के सतौरा के रवि रोशन कुमार (23) गणेश नारायण साहू, हजारीबाग बरकट्ठा एचपी पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले नीतीश कुमार पिता रामचंद्र यादव और हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के बादल कुमार सिंह पिता मनोज कुमार सिंह शामिल हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तम गिरोह के गुर्गों की गिरफ्तारी और उनसे बरामद हथियारों की जानकारी देते एसपी. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Crime News: गिरफ्तार अपराधियों से बरामद हथियार

छापेमारी के दौरान पकड़े गये अपराधियों के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल, 7.65 बोर की एक पिस्टल, 7.65 बोर के 4 कारतूस, 9 एमएम की 2 गोली, केएफ 8 एमएम की 3 गोलियां, एक ग्रांड विटारा कार, एक पल्सर मोटरसाईकिल एवं घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद हुआ है.

श्री ज्वेलर्स पर मनीष और शक्ति ने की थी फायरिंग

हजारीबाग शहर के बीचोबीच स्थित श्री ज्वेलर्स दूकान को टारगेट कर 22 जून को मनीष यादव और शक्ति गिरी ने फायरिंग की थी. एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि दोनों एक पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार होकर श्री ज्वेलर्स के समीप पहुंचे. मोटरसाईकिल खड़ी करके लगातार 7 गोलियां चलायीं और उसके बाद वहां से फरार हो गये. इसके बाद से हजारीबाग के व्यापारियों में दहशत का माहौल था.

सभी अपराधी उत्तम यादव गिरोह के – एसपी

एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि पकड़े गये सभी अपराधी उत्तम यादव गिरोह के हैं. इन्होंने बताया कि ये लोग उत्तम के लिए काम करते हैं. उसके इशारे पर ही व्यवसायियों को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी की मांग करते हैं. व्यवसायियों से मिली रंगदारी की राशि उत्तम यादव तक पहुंचाते हैं.

बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे अपराधी- एसपी

एसपी ने कहा कि सभी अपराधी शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. गुप्त सूचना के आधार पर एक एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम ने 2 जुलाई को संत कोलंबा कॉलेज मार्ग के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दी. इसी क्रम में एक ग्रांड विटारा कार में सवार 5 लोग कार खड़ी कर भागने लगे. भाग रहे 5 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार 2 अपराधी दूसरी दिशा में भागने लगे, तो दोनों अपराधियों को सशस्त्र पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया. बाद में गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर 2 अन्य आरोपियों को उसके घर से दबोच लिया गया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी केंद्र सरकार, गढ़वा में बोले नितिन गडकरी

नितिन गडकरी को गढ़वा से आना था रांची, क्यों चले गये गया?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >