जेवर दुकान से पांच लाख का जेवरात चोरी

चोरों ने ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम

चौपारण. चतरा रोड स्थित बारा चौक के पास जेवर दुकान में रविवार की रात चोरी हो गयी. अज्ञात चोर दुकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसे व लॉकर को काटकर उसमें रखे करीब पांच लाख के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गये. इस संबंध में दुकान के मालिक दयानंद स्वर्णकार ने थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है. दयानंद ने बताया कि आये दिन की तरह दुकान बंद कर रात में घर चला गया था. अगले दिन सुबह दुकान खोलने आया, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया. वहीं लॉकर में रखे जेवरात सहित 23 हजार नकद गायब थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी विदाई

हजारीबाग. शहर के आदर्श हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर को सेवानिवृत्ति के उपरांत सोमवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्रधानाध्यापक लक्ष्मण प्रसाद मेहता ने कहा कि सभी सरकारी सेवक को एक निश्चित समय पर सेवानिवृत्त होना पड़ता है. शिक्षक रामविलास पासवान ने कमल किशोर के उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के अंत में कमल किशोर एवं उनकी पत्नी को स्कूल प्रबंधन की ओर से उपहार भेंट किया गया. मौके पर मुकेश कुमार सिन्हा, कुमारी सुमिता, कांति कौशिक, परीक्षित महतो, राजू प्रजापति, गोविंद महतो, सुजीत कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सुनीता कुमारी, रिंकी यादव, इति अपराजिता, कुमारी अनामिका, रीता कुमारी, पप्पू कुमार, प्रेरणा कुमारी, रोहित कुमार, शाकिब हुसैन, प्रयाग महतो सभी शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >