2030 तक आदर्श गांव बनेगा जामडीह

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्रामसभा

चरही. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चुरचू प्रखंड के जामडीह बिरहोर कॉलोनी में शनिवार को ग्रामसभा हुई. इसमें भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बीएन प्रसाद, उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा सहित कई अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से समस्याओं व विकास की संभावनाओं पर चर्चा की. लक्ष्य रखा गया कि वर्ष 2030 तक जामडीह को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जायेगा. ग्रामसभा में चुरचू बीडीओ ललित राम, प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, मुखिया पूनम बेसरा समेत जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बीएन प्रसाद ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, पोषण, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. ग्रामीणों ने भी विचार रखे. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि योजनाओं का लाभ हर परिवार तक पहुंचेगा, ताकि जामडीह आनेवाले वर्षों में जिले ही नहीं, राज्य के लिए भी मिसाल बन सके.

विशेष ग्रामसभा में दी विकास योजनाओं की जानकारी

बरही. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बरही प्रखंड के बरसोत पंचायत अंतर्गत बरियट्ठा बिरहोर कॉलोनी में विशेष ग्रामसभा हुई. बीडीओ जयपाल महतो ने ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी व विकास योजनाओं की जानकारी दी. ग्रामसभा में आदिम जनजाति पेंशन योजना के पांच लाभुक, दीदी खेती-बाड़ी योजना के 20 लाभुक चुने गये. आठ बिरहोर परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का कार्ड दिया गया. जन्म प्रमाणपत्र के 32 आवेदन और आठ आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. मेडिकल टीम ने 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज किया. कार्यक्रम में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी, मुखिया मोतीलाल चौधरी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार दास, सुरेंद्र कुमार दास, समीर कांत रंजन, परवेज आलम, कमलेश भारती, विजय कुमार, प्रशांत कुमार, मोहन मिर्घा, पंचायत सचिव प्रियंका कुमारी, वार्ड सदस्य शिवपूजन शर्मा, प्रकाश कुमार, रोजगार सेवक टिंकू कुमार मेहता, पंचायत सहायक दिनेश चंद्रवंशी, रानी दास, सुजीत कुमार, सहिया माया देवी, बबिता देवी, रीना देवी, आंगनबाड़ी सेविका बसंती देवी, राजेंद्र शर्मा, अरुण कुमार भारती, शंभु यादव ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >