जलनिधि योजना से किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

जलनिधि योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए डीप बोरिंग और पंप की सुविधा मिल रही है। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

हजारीबाग: जलनिधि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विशेष सिंचाई सुविधा के लिए किसानों से आवेदन जमा हो रहे है. योजना का लाभ लघु एवं सीमांत कृषक समूहों को मिलेगा. इसके तहत छह इंच व्यास की डीप बोरिंग, 1.5 एचपी सबमर्सिबल पंप और स्थापना की सुविधा मिलेगी.

पानी पंचायत के लिए क्लस्टर में कम से कम पांच एकड़ भूमि जरूरी है. पर्कोलेशन टैंक के लिए कम से कम 10 एकड़ भूमि होनी चाहिए. योजना में एससी-एसटी, महिला, लघु एवं सीमांत और इच्छुक कृषक समूहों को प्राथमिकता मिलेगी. पहले लाभ ले चुके समूह पात्र नहीं होंगे.

पात्र किसान भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भूमि संरक्षण सर्वे कार्यालय, कनहरी हिल रोड, दीपुगढ़ा से नि:शुल्क मिलेगा। निर्धारित प्रपत्र और दस्तावेज के साथ आवेदन जमा करना होगा।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >