हजारीबाग. बाड़म बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में गुरुवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीओ) लेडीज विंग के तत्वावधान में णमोकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया. इस दौरान मंत्रोच्चार की गूंज से दिव्यता का संचार हुआ. समाज के अध्यक्ष नागेंद्र विनायका, महामंत्री संजय अजमेरा, जैन महिला समाज की अध्यक्ष प्रेमलता लुहाड़िया, सचिव आशा विनायका, जैन महिला मिलन की अध्यक्ष मंजू सेठी, सचिव संतोष विनायका, जैन महिला समिति की अध्यक्ष प्रेमा टोंग्या, सचिव निर्मला लुहाड़िया, जैन युवा परिषद विनीत छाबड़ा, सचिव अमर विनायका, जीतो की पूर्व अध्यक्ष शिल्पी अजमेरा, जीतो विंग की डायरेक्टर दीपिका अजमेरा, जीतो की अध्यक्ष अंतिमा पाटनी, सचिव रजनी विनायका, वयोवृद्ध कांता सेठी एवं अन्य ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी कन्वेनर सुरभि पाटनी ने निभायी. मंगलाचरण सीमा छाबड़ा, मंजू छाबड़ा, पूजा छाबड़ा, किट्टी विनायका, इशा विनायका, सलोनी सेठी ने किया. भक्ति नृत्य के माध्यम से संदेश दिया कि अहिंसा ही धर्म है, क्षमा सबसे बड़ा बल है और णमोकार महामंत्र की शक्ति में हर समस्या का समाधान निहित है. मीडिया हेड विजय लुहाड़िया ने कहा कि यह आयोजन विश्व स्तर पर 106 से अधिक देशों के 6000 से अधिक केंद्रों पर एक साथ संपन्न हुआ.
णमोकार महामंत्र के जाप से गुंजायमान हुआ जैन मंदिर
भक्ति नृत्य के माध्यम से अहिंसा और क्षमा का संदेश दिया गया
